0d
Days
0h
Hours
0m
Minutes
0s
Seconds
🇮🇳 Independence Special Sale 🇮🇳 30% OFF Shop Now
Home / Blog / Education / RBSE 12th Topper 2024: राजस्थान बोर्ड की टॉपर प्राची सोनी ने बता दिया कि 100% नंबर कैसे मिले? देखें मार्कशीट

RBSE 12th Topper 2024: राजस्थान बोर्ड की टॉपर प्राची सोनी ने बता दिया कि 100% नंबर कैसे मिले? देखें मार्कशीट

RBSE 12th Topper 2024: राजस्थान बोर्ड की टॉपर प्राची सोनी ने बता दिया कि 100% नंबर कैसे मिले? देखें मार्कशीट

📅

Posted On

Feb 13, 2025

👁️

Views

4400

RBSE 12th Topper 2024: राजस्थान बोर्ड की टॉपर प्राची सोनी ने बता दिया कि 100% नंबर कैसे मिले? देखें मार्कशीट

अलवर. खैरथल जिले की बेटी प्राची सोनी ने 12वीं बोर्ड के परिणाम में परचम लहराया है. प्राची खैरथल जिले के बीबीरानी के पास इकरोटिया गांव की निवासी हैं. इनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार सोनी है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से जारी 12वीं साइंस की छात्रा प्राची ने इतिहास रचते हुए सभी विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. प्राची की सफलता की जानकारी मिलते ही खैरथल ही नहीं, बल्कि अलवर सहित पूरे जिले में उनकी ओर से हर विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर रिकाॅर्ड कायम करना चर्चा का विषय बन गई. शिक्षाविदों का मानना है कि प्राची सोनी ने 12वीं कक्षा के साइंस में सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं. इसलिए वे संभवतः 12वीं कक्षा के साइंस परिणाम की टाॅपर हैं.

सफलता के लिए कुशल मार्गदर्शन जरूरी : प्राची ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवारजनों को दिया. प्राची ने कहा कि मैं पहले टीवी में देखती थी कि स्टूडेंट के 100 में से 100 अंक आ सकते हैं और राजस्थान परिणाम में टॉप कर सकते हैं. बाद में मैंने भी 12वीं कक्षा के साइंस के परिणाम में इस बार टॉप करने का लक्ष्य तय किया. इससे मुझमें कॉन्फिडेंस आया और मुझे लगा कि मैं यह कर सकती हूं. प्राची ने कहा कि पढ़ाई में सबसे जरूरी होता है मार्गदर्शन, जो मेरे शिक्षकों ने मुझे दिया. उन्होंने मुझे पढ़ाई के साथ मेरे डाउट्स क्लियर करने में मेरी मदद की. मुझे यह तो पता था कि मेरे अच्छे नंबर आएंगे और मैं टॉप करूंगी, लेकिन इतना नहीं पता था कि सभी विषयों में 100 में से 100 अंक आएंगे.

आईएएस बनना चाहती है प्राची : प्राची ने कहा कि मैं आईएएस बनना चाहती हूं. उनके पिता नरेंद्र कुमार सोनी बैंक में कार्यरत हैं और माता बेबी गृहणी हैं. प्राची एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी खैरथल स्कूल की छात्रा हैं. उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं. उन्होंने पढ़ाई के अलावा किसी अन्य चीज को प्राथमिकता नहीं दी. हमेशा पढ़ाई पर फोकस रहता था. प्राची ने अन्य युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लगातार पढ़ाई करने के बाद भी अच्छा स्कोर नहीं कर पाने से निराश होने की जरूरत नहीं है. ऐसे युवाओं को अपने शिक्षकों की मदद लेनी चाहिए. उनके मार्गदर्शन से ही सफलता मिलती है.

Share this article